Jajiya kar kisne hataya। जजिया कर किसने हटाया
Jajia kar kisne hataya।जजिया कर किसने हटाया।
आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि जजिया कर किसने हटाया इससे पहले हम जानेंगे की जजिया कर क्या है जजिया कर एक प्रकार का धर्मिक कर होता था जिसमें मुस्लिम राज्य में रहने वाले गैर-मुस्लिम द्वारा लिया जाने वाला कर था। सर्वप्रथम यह कर पंडितों पादरियों जैसे पूजा करने वालों से नहीं लिया जाता था लेकिन बाद में दिल्ली शासक फिरोज तुगलक ने जजिया कर को सम्पूर्ण गैर मुस्लिमों पर लगाया गया था।
जजिया कर सर्वप्रथम किसने लगाया था
जजिया कर को सर्वप्रथम हिन्दुस्थान के सिंध प्रदेश में मोहम्मद बिन कासिम द्वारा सर्वप्रथम देवल में लगाया गया था जो प्रति व्यक्ति वयस्क कर लिया जाता था।
जजिया कर किसने हटाया
जजिया कर को सर्वप्रथम समाप्त करने वाला शासक अकबर था जिसने 1564 ईo में जजिया कर को समाप्त किया किया था। लेकिन 1575 ईo में इस कर को पुनः लागू कर दिया गया। इसके बाद 1579-80 ईo में पुनः समाप्त कर दिया। औरंगजेब ने 1679 ईo में जजिया कर लगाया।इसके बाद में 1712 ईसवी में
जहाँदारशाह ने अपने वजीर जुल्फिकार खां व असद खां के कहने पर विधिवत रूप से समाप्त कर दिया। इसके बाद फर्रूखशियर ने 1713 ईo में जज़िया कर को हटा दिया और 1717 ईo में इसने जजिया पुनः लगा दिया। अंत में 1720 ईo में मुहम्मद शाह रंगीला ने जयसिंह के अनुरोध पर जजिया कर को सदा के लिए समाप्त कर दिया
FAQ

Post a Comment